फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर लगाने पर बवाल, युवक की पिटाई के बाद हाजीपुर में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

Mon, 29 Sep 2025 04:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

 Bihar News: सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। सत्यापन के बाद पोस्टर लगाने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है और पोस्टरों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर लगाए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। इस दौरान पोस्टर लगाने वाले एक युवक को हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढुआ टोले में कई मकानों पर आई लव मोहम्मद और कुछ नारों वाले पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। पोस्टर देखकर कुछ लोग भड़क गए और पोस्टर लगाने वाले एक मुस्लिम युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पढे़ं;  मुजफ्फरपुर को मिली पहली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, रेल मंत्री ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मौके पर मौजूद भीड़ को खदेड़ा। एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने मौके पर कैंप करने का आदेश भी दिया है।

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। सत्यापन के बाद पोस्टर लगाने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है और पोस्टरों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें