फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर भीषण सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत; दो गंभीर घायल

Sun, 06 Jul 2025 06:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर रविवार को काजीपुर थाना क्षेत्र के तेलिया सराय के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: लड़कियों को दूसरे राज्य में बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, कई जिलों में सक्रिय था मानव तस्करी गिरोह
विज्ञापन

 
नहीं हो पाई मृतक की पहचान
पुलिस के अनुसार, घायलों में एक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा निवासी विष्णु चौधरी के पुत्र सुबोध चौधरी (45) के रूप में हुई है। सुबोध अपने रिश्तेदार के साथ लड़का देखने के लिए लालगंज जा रहे थे और रॉन्ग साइड से बाइक चला रहे थे। दूसरे घायल की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी राजू चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी (40) के रूप में हुई है। बताया गया है कि सुबोध और धर्मेंद्र फुफेरा-ममेरा भाई हैं और एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज जा रहे थे।
 
वहीं, हादसे में मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक मधुबनी जिले का निवासी हो सकता है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए मधुबनी पुलिस से संपर्क किया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: मोहर्रम जुलूस के दौरान दो अखाड़े आमने-सामने, देसरी सब्जी हाट में झड़प; एक घायल
 
पुलिस जांच में जुटी, दोनों बाइक जब्त
हादसे की सूचना मिलते ही काजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान और परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि रॉन्ग साइड से बाइक चलाना हादसे का प्रमुख कारण रहा, जिससे यह दुर्घटना हुई।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें