फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोरों की दर्दनाक मौत, एक परिवार ने इकलौता चिराग भी खोया

Sun, 04 May 2025 04:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना इलाके के महमदपुर गांव में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।



 
विज्ञापन
युवक की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रविवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बिट्टू कुमार है, जो बसंत गांव वार्ड-3 निवासी अजय दास का 15 साल का बेटा था। दूसरा किशोर बजरंग दास है, जो दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के सुबोध दास का 17 साल का बेटा था। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। बजरंग दास अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


स्कूटी पर चढ़ा ट्रैक्टर 
जानकारी के मुताबिक, गांव में कुलदेवता की पूजा हो रही थी। पूजा खत्म होने के बाद बिट्टू कुमार अपने ममेरे भाई बजरंग दास के साथ मिलकर बाजार से कुछ जरूरी सामान लेने स्कूटी से निकले। दोनों मस्ती में बाजार की ओर जा रहे थे। तभी सामने से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और अचानक नियंत्रण खोकर सीधा उनकी स्कूटी से टकरा गया। ट्रैक्टर स्कूटी पर चढ़ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: शाही लीची की मिठास पर मौसम की मार, मुजफ्फरपुर के सैकड़ों किसान निराश
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
हादसा इतना भयानक था कि देखकर आस-पास के लोग डर और सदमे में आ गए। ट्रैक्टर ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों किशोर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए थे। गांव वालों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति पड़ोसी के घर में देख रहा था क्रिकेट मैच, पत्नी ने दुपट्टे से लटककर दी जान; जानें मामला

लोगों ने बताया कि बिट्टू इतनी जोर से गिरा कि वह कोई हरकत तक नहीं कर पाया। बाजपट्टी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें