फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: होली के लिए घर लौट रहा था परिवार, तभी हुआ सड़क हादसा…ड्राइवर समेत चार की मौत; मचा कोहराम

Sun, 09 Mar 2025 01:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar Accident: टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने खलासी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों और एक ऑटो चालक की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शवों के सदर अस्पताल पहुंचते ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। शोक में डूबे परिजन शवों को देखने के लिए पोस्टमार्टम कक्ष की ओर दौड़ पड़े, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन


होली के लिए घर लौट रहा था परिवार
वार्ड सदस्य आनंद महतो ने बताया कि मृतक भरत और उसका भाई लालू कोलकाता में मजदूरी करते थे। भरत होली के लिए अपने घर लौट रहा था। 6 मार्च को उसकी ससुराल के बगल में एक शादी थी, जिसमें वह अपनी पत्नी अंजली और भतीजी रीता के साथ शामिल हुआ था। शादी सम्पन्न होने के बाद वह अपने निवास स्थान मधेसरा, भुतही (वार्ड-8) लौट रहा था।

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को 10 फीट तक घसीटा
शाम करीब 5:45 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो सड़क से 10 फीट नीचे धर्म काटा की दीवार तक घसीटता चला गया। इस कारण ऑटो में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में मृतक भरत का परिवार संयुक्त परिवार था। परिवार में सोगारथ साह, उनकी पत्नी गीता देवी, चार पुत्र मिठ्ठू साह, लालू साह, भरत साह और लालमोहन साह शामिल थे। इनमें मिठ्ठू साह और उनकी पत्नी दिव्यांग हैं और उनका एक पुत्र भी है। भरत का भाई लालू भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन


घटना के बाद मची अफरा-तफरी, चालक फरार
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने खलासी को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही 5:50 बजे भासर पिकेट प्रभारी अनुराग ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। इसके बाद 6 बजे सदर सीडीपीओ वन राम कृष्णा और नगर थाना समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।

गर्भवती थी अंजली, हादसे में गई जान
भरत और अंजली की शादी को डेढ़ साल हो चुके थे। अंजली गर्भवती थी, और इस खबर से दोनों पति-पत्नी बेहद खुश थे। लेकिन दुर्भाग्यवश, उनकी खुशियों को नजर लग गई। एक दर्दनाक हादसे में न सिर्फ भरत और अंजली की मौत हो गई, बल्कि गर्भ में पल रहे उनके बच्चे की भी जान चली गई। इस हादसे में भरत की चार वर्षीय भतीजी की भी मौत हो गई।

डेढ़ साल पहले हुई थी भरत और अंजलि की शादी
परिजनों ने बताया कि भरत की शादी डेढ़ साल पहले अंजली से हुई थी। वह लुधियाना में रहकर काम करता था। अभी तक दंपती को कोई संतान नहीं थी। भरत की भतीजी अक्सर उसके साथ ही रहती थी, इसी वजह से वह उसे शादी समारोह में साथ ले गया था। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें