फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दर्दनाक हादसे में दो की मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में पहले बेटी आई, मां बचाने गई तो वह भी झुलसीं

Sun, 09 Mar 2025 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

हाजीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि करंट लगने से मां-बेटी की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित माइल पकड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें करंट लगने से एक मां और उसकी बेटी की जान चली गई। इस घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है और परिजनों में कोहराम मच गया है। मरने वालों की पचहान संगीता देवी (40) और उनकी बेटी प्रियंका कुमारी (18) के रूप में हुई है। संगीता देवी, माइल पकड़ी गांव के निवासी अनिल चौधरी की पत्नी थीं, और प्रियंका कुमारी BA पार्ट-1 की छात्रा थी। प्रियंका तीन भाई-बहनों में दूसरी स्थान पर थी।

गीले कपड़े सुखाने गई थी प्रियंका 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रियंका कुमारी स्नान करने के बाद अपने गीले कपड़ों को सुखाने के लिए बाहर गई थीं, जब वह बिजली के पोल से लटके नंगे तार से संपर्क में आ गईं। करंट लगने के बाद प्रियंका जमीन पर गिर पड़ी। इस दौरान जब परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, तो मां संगीता देवी भी अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़ीं, और वह भी करंट के चपेट में आ गईं। दोनों मां-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। संगीता देवी के पति एक मजदूर हैं और उनके परिवार में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं, जिनमें से किसी की भी शादी नहीं हुई है और सभी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रियंका की इस अचानक मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद हाजीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि करंट लगने से मां-बेटी की मौत हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें