फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्नान करने गई युवती बेहोश होकर गिरी, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी

Wed, 13 Mar 2024 03:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar News: सीतामढ़ी के रीगा में एक लड़की की दो महीने बाद शादी होने वाली थी, लेकिन बुधवार को उसकी अचानक से मौत हो गई। घटना रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी पंचायत अंतर्गत कुसमारी वार्ड नंबर 10 की है। जहां बुधवार को एक 18 वर्षीय युवती की मौत अचानक हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम छा गया है। 
विज्ञापन
युवती की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिली जानकारी के अनुसार कुशमारी वार्ड नंबर 10 निवासी हरकिशोर महतो की सबसे छोटी पुत्री कामिनी कुमारी प्रत्येक दिन की तरह बुधवार को भी खाना बनाने के बाद स्नान करने चली गई। स्नान करने के बाद अचानक से वो बेहोश हो गई। परिजनों उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सदमे में परिवार
घटना को लेकर पिता हरकिशोर महतो ने बताया कि उनकी पुत्री को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। विगत 10 दिन पहले ही उसकी शादी तय हुई था। दो माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन अचानक से उसकी मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। पूरा परिवार सदमे में है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें