सीतामढ़ी के सोनबरसा में गैस एजेंसी के मालिक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। घटना जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलूआहा गांव की है। जहां अपने ऑफिस में बैठे गैस एजेंसी के मालिक को अज्ञात चार बदमाशों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ऑफिस के अंदर घुसकर कनपटी पर गोली मारी है। जिसके वजह से बाएं कान में गोली घुस गई और दाहिने कान में जाकर अटक गई है।
आनन फानन में स्थानीय ग्रामीण और कर्मियों के द्वारा इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर स्थिति एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां फिलहाल डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया है। डॉक्टर ने कहा कि मरीज के कान में फंसी गोली का ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है। गोली से जख्मी गैस एजेंसी के मालिक जय नारायण महतो के 47 वर्षीय पुत्र दीप नारायण महतो के रूप में की गई है।
घटना की सूचना और स्थानीय सोनबरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, पुलिस की दूसरी टीम अस्पताल पहुंचकर जख्मी का बयान दर्ज किया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।