बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सीतामढ़ी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। पुपरी स्थित नगर परिषद कार्यालय में पदस्थापित कनीय अभियंता (जेई) विजय कुमार शर्मा को 1 लाख 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत लेते ही निगरानी टीम रंगे हाथों दबोचा
जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को आरोपी जेई के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही विजय कुमार शर्मा ने परिवादी से रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी जेई को अपने साथ गुप्त स्थान पर ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी और अधिकारी अचानक हुई कार्रवाई से सकते में आ गए।
ये भी पढ़ें-
Bihar: ‘जब पीएम दो गाड़ियों में चलते हैं तो बिहार CM का काफिला इतना लंबा क्यों?’, तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला
पिछले दिनों रिश्वत लेते पकड़ाया था कर्मी
घटना की खबर फैलते ही पुपरी समेत पूरे सीतामढ़ी जिले में चर्चा तेज हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से भ्रष्ट अधिकारियों में डर का माहौल बना है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुपरी पुलिस निरीक्षक कार्यालय के एक कर्मी को करीब 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही निगरानी विभाग की कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल मची हुई है।