फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी के दो गांवों में भीषण आग लगी; कई घर जलकर बर्बाद हुए, 19 मवेशी जिंदा जले

Mon, 26 Feb 2024 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Hindi News: सीतामढ़ी के बोखरा थाना और बेलसंड थाना क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने से कई घर जल गए। वहीं, इस घटना में करीब बीस मवेशी जिंदा जल गए। आग लगने की इन घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आग में जलते घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले के दो प्रखंडों में भीषण आग लगने की घटना हुई है। इन घटनाओं में कई लोगों के घर जल गए और 19 मवेशियों की भी झुलस कर मौत हो गई है। पहली घटना बोखरा थाना क्षेत्र के नयाटोल गांव और दूसरी घटना बेलसंड थाना क्षेत्र के कंसार पंचायत के झौआ गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नयाटोल गांव के वार्ड तीन में दोपहर में अचानक आग लगने से चार लोगों का घर जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की इस घटना में सबसे अधिक क्षति देवनारायण राय के घर में हुई। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब ढाई बजे नयाटोल गांव के वार्ड तीन में देवनारायण राय के ईंट और खपरैल वाले घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखे अनाज, कपड़ा और बर्तन समेत सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में चार बकरियों की भी झुलसने से मौत हो गई। आग की तेज लपटों से पड़ोस के मंटू राम, फकीर राम और लक्ष्मी राम के भी फूस के घरों में आग लग गई।

घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के कर्मियों द्वारा तकरीबन एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल यादव ने अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना पर राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात कर रहे है। वहीं, इसकी रिपोर्ट अंचल कार्यालय में सौंपने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके अलावा बेलसंड थाना क्षेत्र के कंसार पंचायत के झौआ गांव में बीती देर रात मो. जैनुन के घर में आग लग गई। आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अचानक घर में आग लगने के कारण चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से हल्ला होने पर ग्रामीण अपने-अपने घर से बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटें काफी तेज थीं, जिसके वजह से आग ने मो. छोटन, मो. बच्चू के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।

इसी बीच लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों की मदद से अग्निशामक दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घरों के अंदर रखा सारे सामान सहित मवेशी भी जल गए।

पीड़ित ने बताया कि घर में रखे फर्नीचर, कपड़ा, अनाज सहित घर में बंधीं 15 बकरियां और उसका बच्चा जिंदा जल गए। आग लगने का कारण नहीं पता चला है। लोगों का मानना है कि किसी अज्ञात बीड़ी या सिगरेट पीकर फेंक दी होगी, जिससे आग लग गई। वहीं, पीड़ित ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर तत्काल राहत की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें