फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मटकोर पूजा के दौरान हुआ हादसा; डीजे रथ के पहिए के नीचे दबकर दूल्हे की मां की मौत, छह घायल

Mon, 19 Feb 2024 01:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Hindi News: स्थानीय लोगों ने बताया कि मटकोर पूजा के लिए घर से रविवार की रात करीब नौ बजे डीजे रथ से दूल्हा निकला। इसी दौरान आगे चलकर डीजे रथ के मुख्य चालक ने गाड़ी से उतरकर अपने सहायक को गाड़ी संभालने को कहा और हादसा हो गया।
विज्ञापन
डीजे रथ से दबकर दूल्हे की मां की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी के चोरौत में शादी के घर में खुशी के माहौल को एक छोटी से लापरवाही ने मातम में बदल दिया। जहां शादी की रस्मों को पूरा किया जा रहा था। उसी दौरान एक हादसा हो गया और उसकी वजह से दूल्हे की मां की मौत हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, चोरौत थाना क्षेत्र के वर्मा गांव के बर्णेश्वर महादेव स्थित तालाब पर बीती रात मटकोर पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रथ चालक की लापरवाही से डीजे रथ से दबकर दूल्हे की मां की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, रथ से गिरने से दूल्हा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान स्थानीय निवासी सुरेश महतो की पत्नी मीरा देवी (50) के रूप में की गई है। हादसे में दूल्हे रमेश महतो सहित घर के छह से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, वर्मा गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी सुरेश महतो के तीसरे बेटे रमेश महतो की शादी दिल्ली में तय हुई। सुरेश महतो परिवार संग दिल्ली में रहता है। वह शादी के लिए मटकोर पूजा करने अपने गांव आया था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि मटकोर पूजा के लिए घर से रविवार की रात करीब नौ बजे डीजे रथ से दूल्हा निकला। इसी दौरान आगे चलकर डीजे रथ के मुख्य चालक ने गाड़ी से उतरकर अपने सहायक को गाड़ी संभालने को कहा। इसी लापरवाही से डीजे रथ तालाब में लुढ़क गया, जिसके चक्के के नीचे दबकर दूल्हे की मां की मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर थाना अध्यक्ष सुखविंदर नैन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें