फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: परीक्षा देकर पिता संग लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, दो हाइवा ट्रकों की चपेट में आने से हुई घटना

Sun, 31 Mar 2024 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में बीए की परीक्षा देकर पिता के साथ लौट रही छात्रा की दो ट्रकों की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में बीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा और उसके पिता को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में बीए की छात्रा की मौत हो गई। यह घटना जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के SH87 सुरसंड-पुपरी पथ के बीररख गांव स्थित चाय दुकान के पास की है। जहां अपने पिता के साथ परीक्षा देकर घर लौट रही एक 22 वर्षीय छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके पिता को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के बीररख वार्ड 4 निवासी हरीकिशोर शाह की बेटी निभा कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, जख्मी हरीकिशोर शाह अपनी बेटी को लेकर दरभंगा से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मिथिला यूनिवर्सिटी दरभंगा में बीए की परीक्षा चल रही थी। शनिवार को परीक्षा खत्म होने के बाद रविवार को घर लौट रहे थे। पुपरी के रास्ते अपने घर सुरसंड की ओर जा रहे थे। तभी गांव से कुछ दूर पहले ही अनियंत्रित दो हाइवा ट्रकों की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक तेजी में ओवर टेक कर रहे थे। इसी दौरान दोनों का बेलेंस बिगड़ा और पीछे से आ रही बाइक सवार बाप-बेटी को रौंद दिया, जिससे छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार होने लगे। हालांकि इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने एक हाइवा ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जबकि, दूसरा ट्रक चालक बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर बाजार के पास डर से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। जहां ग्रामीणों ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें