फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 24 घंटे में रामबाबू राय हत्याकांड का खुलासा, SIT ने तीन आरोपियों को दबोचा; पिस्तौल बरामद

Mon, 05 Jan 2026 09:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Muzaffarpur News: सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में रामबाबू राय हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SIT ने पिस्तौल और मोबाइल बरामद किए हैं। पुरानी रंजिश को हत्या का कारण बताया गया है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते एसपी अमित रंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रामबाबू राय हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद की गई है।

विज्ञापन

 
भीसा चौक के पास हुई थी सनसनीखेज वारदात
घटना 03 जनवरी को डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा चौक के समीप हुई थी, जहां बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने रामबाबू राय को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने अपराधियों का पीछा किया, हालांकि वे मौके से फरार होने में सफल रहे।
 
SIT को सौंपी गई थी जांच की जिम्मेदारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरा थाना कांड संख्या 02/26 दर्ज किया गया और विशेष जांच की जिम्मेदारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में गठित SIT को सौंपी गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

 
पुरानी रंजिश और आपराधिक पृष्ठभूमि का खुलासा
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक का विस्तृत आपराधिक इतिहास रहा है और उसकी शशि यादव गिरोह से पुरानी दुश्मनी थी। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय इनपुट के आधार पर SIT ने प्राथमिक अभियुक्त मनीष सिंह को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- Bihar: सरकारी अस्पताल के प्रसूता वार्ड से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, मरीज के टांके लगाते दिखी सफाई कर्मी
 
हथियार उपलब्ध कराने वालों तक पहुंची पुलिस
मनीष सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में हथियार उपलब्ध कराने वाले चंदन यादव और एक मोबाइल दुकान संचालक लखिन्दर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान और संकलित साक्ष्यों के आधार पर सभी षड्यंत्रकारियों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन

 
गिरफ्तार आरोपितों में मनीष सिंह, जो सुरसंड का निवासी है, लखिन्दर कुमार, निवासी बरियारपुर और चंदन कुमार, निवासी भैरोकाठी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मनीष सिंह के खिलाफ पूर्व में भी सुरसंड थाना कांड संख्या 28/20 दर्ज है, जबकि अन्य आरोपितों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने महज 24 घंटे में मामले का खुलासा करने वाली SIT टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें