फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चहारदीवारी गिरने से पांच मासूम घायल, एक की हालत नाजुक; बच्चों के खेलते समय हुआ हादसा

Wed, 06 Aug 2025 02:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Sheohar News: शिवहर में खेलने के दौरान चहारदीवारी गिरने से पांच बच्चे घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र अंतर्गत मेसौढ़ा गांव में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चहारदीवारी गिरने से पांच मासूम बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। घायलों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 
बंदर को देखने की उत्सुकता में हुआ हादसा
घटना के बारे में बताया गया कि गांव के निवासी केश्वर साह द्वारा एक नए मकान के निर्माण के लिए चहारदीवारी बनाई गई थी, जिसे अधूरा छोड़ दिया गया था। बुधवार की दोपहर अचानक एक बंदर घर के कैंपस में घुस आया। उसे देखने के लिए गांव के कई छोटे बच्चे और किशोर जमा हो गए। कुछ किशोर चहारदीवारी पर चढ़कर बंदर को देखने लगे। तभी अस्थायी और कमजोर दीवार अचानक सड़क की ओर गिर गई, जिसकी चपेट में पास में खड़े पांच मासूम बच्चे आ गए।

यह भी पढ़ें- Love Affair: भांजे के प्यार में सब कुछ छोड़ गई दो बच्चों की मां, पति को भेजा मंदिर में शादी का सबूत; जानें
विज्ञापन

 
घायलों में तीन बच्चियों सहित दो बालक 
घायलों की पहचान अदिति कुमारी (4) पिता रोशन कुमार, अनुराधा कुमारी (5) पिता गंगा पासवान, शिवानी कुमारी (5) पिता जयप्रकाश कुमार, ऋषभ कुमार (4) और मोहम्मद आरिफ (4) पिता नदीम अंसारी के रूप में की गई है। इनमें से मोहम्मद आरिफ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 
चीख-पुकार के बाद मचा कोहराम
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। गांववाले दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। आसपास के लोग, महिलाएं और बुजुर्ग मंदिर की ओर भागते हुए पहुंचे। कुछ ही देर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी पढ़ें- Bihar: पापा ने मेरे पति के सीने में मारी गोली, नर्सिंग छात्र की मौत के बाद पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
 
भाजपा नेता की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
भाजपा नेता रामबाबू गुप्ता ने घायलों को फौरन सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में पहुंचाने में मदद की। वहां सभी घायलों का इलाज जारी है। मौके पर पहुंचे लोगों ने अस्पताल प्रशासन से तुरंत इलाज शुरू करने की अपील की और स्थानीय प्रशासन से निर्माण कार्य में लापरवाही की जांच की मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें