फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों पर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक शख्स की मौत; चुनावी रंजिश की आशंका

Fri, 13 Jun 2025 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Sheohar News: पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस छापामारी कर रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर-मधुबन मुख्य पथ पर गुरुवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना में अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास हुई, जहां अपराधियों ने मिस्त्री सुभान को निशाना बनाया। मृतक की पहचान डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है, जो वर्षों से मधुबन में ट्रैक्टर की मरम्मत का कार्य करते थे।
विज्ञापन

 
काम खत्म कर लौटते समय घात लगाकर हमला
घटना उस वक्त हुई जब सुभान मिस्त्री गुरुवार शाम अपने साढ़ू के बेटे मो. रेयाज के साथ बाइक से गैराज बंदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया और शिवहर सीमा में प्रवेश से ठीक पहले लाही-लालगढ़ पथ पर बंजरिया गांव के पास अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। सुभान को तीन गोलियां लगीं, जबकि बाइक पर पीछे बैठे मो. रेयाज बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें- Bihar News: देह व्यापार को लेकर दो होटल और एक मकान सील, पांच आरोपी गिरफ्तार; कई ठिकानें पुलिस की रडार पर
विज्ञापन

 
सीएचसी में नहीं था डॉक्टर, समय पर नहीं मिला इलाज
गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने घायल सुभान को तत्काल मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, लेकिन दुर्भाग्यवश वहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया। अस्पताल पहुंचते ही सुभान ने दम तोड़ दिया। इलाज में हुई देरी पर लोगों ने गहरा आक्रोश जताया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
 
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस छापामारी कर रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
 
परिजनों ने जताई चुनावी रंजिश की आशंका
मृतक के पुत्र मो. समीर ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी। हालांकि उन्होंने 2021 में पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। इस वजह से ग्रामीण इस घटना को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देख रहे हैं। मो. समीर गांव में एक निजी विद्यालय चलाते हैं और उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार को मिले 26 नए पुलिस उपाधीक्षक, राजगीर अकादमी में दीक्षांत समारोह संपन्न

सुभान मिस्त्री की हत्या से गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे एक मेहनती, ईमानदार और मिलनसार व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और वह वर्षों से ट्रैक्टर मिस्त्री का काम कर पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। घर के मुखिया की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो और मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें