यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चलाई जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। इनका विवरण निम्नानुसार है।
रद्द की गई 14009/10 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन 24 अप्रैल तक पुनर्बहाल
रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में रद्द की गयी गाड़ी सं. 14009/14010 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर निम्नलिखित तिथियों को पुनर्बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
-
गाड़ी सं. 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस- 19, 21 एवं 23 अप्रैल, 2025 को आनंद विहार से खुलने वाली।
-
गाड़ी सं. 14009 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस- 20, 22 एवं 24 अप्रैल, 2025 को बापूधाम मोतीहारी से खुलने वाली।
यह भी पढ़ें: चुनावी साल में SC-ST पर ज्यादा मेहरबान हुई नीतीश सरकार, कल्याणकारी योजनाओं का खुला पिटारा
वापी-दानापुर-वलसाड के मध्य समर स्पेशल ट्रेन
समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से वापी-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 11-11 ट्रिप रेल प्रसाशन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
-
गाड़ी संख्या 09063 वापी-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 19 अप्रैल से 28 जून 2025 तक प्रत्येक शनिवार को वापी स्टेशन से रात 22:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:10 बजे, पिपरिया 13:45 बजे, नरसिंहपुर 15:15 बजे, मदनमहल 17:00 बजे, कटनी 18:30 बजे, सतना रात 20:10 बजे और तीसरे दिन सोमवार सुबह 08:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
-
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09064 दानापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 अप्रैल से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर, सतना रात 21:25 बजे, कटनी 23:00 बजे पहुंचकर अगले दिन मदनमहल मध्य रात्रि 00:30 बजे, नरसिंहपुर 02:02 बजे, पिपरिया 03:30 बजे, इटारसी 05:00 बजे और मंगलवार शाम 18:00 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: बिहार के ANMMCH में मरीज से पैसे मांगने का मामला, जांच कमेटी गठित
गाड़ी के हाल्ट
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में वलसाड, नवसारी, भेस्तान, चलथान, नंदूरबार, अमलनेर, धरनगांव, पालधी, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 18 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं एनटीईएस ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते हैं।