सार
NEET Paper Leak: नीट परीक्षा के दौरान मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा मालिघाट केंद्र से फरार आरोपित मामले में पुलिस की टीम अब नए सिरे से जांच करेगी। 3 दिनों तक यूपी और राजस्थान के कई शहरी में जांच में बाद लौटी टीम अब फिर से जांच करेगी। शहर के एक केंद्र से जोधपुर एम्स का छात्र हुआ था, फरार जो अब तक नहीं पकड़ा गया है।
मुजफ्फरपुर जिले के DAV सेंटर से NEET परीक्षा में पकड़ाने के बाद जोधपुर एम्स के थर्ड ईयर के छात्र हुकमा राम के छूटने के मामले में अब पुलिस टीम सॉल्वर गैंग का सुराग लगाएगी। आपको बता दें कि यूपी के प्रयागराज के चिकित्सक डॉ. आरपी पांडेय के पुत्र राज पांडेय की जगह नीट की परीक्षा देते जोधपुर एम्स का छात्र हुकमा राम पकड़ा गया था।
देर रात तक माफीनामा के बाद सेंटर से उसे बिना कानूनी कार्रवाई छोड़ दिया गया था। जिसके बाद वास्तविक छात्र राज पांडेय और उसकी जगह पर परीक्षा देने पहुंचा हुकमा राम को पकड़ने के लिए यूपी प्रयागराज और जोधपुर गई टीम पड़ताल कर लौट आई है। तीन दिन की कार्रवाई में अब तक पुलिस को ना तो हुकमा राम का सुराग मिला और न ही प्रयागराज में डॉ आरपी पांडेय और उसके पुत्र राज का पता चला। यही नहीं बल्कि हुकमा राम की तलाश में उसके गांव बाड़मेर गई टीम केवल नाम-पते का सत्यापन कर लौट आई है। जिसके बाद पुलिस अब इस मामले में नए सिरे से जांच करने जा रही है।
नए सिरे से अनुसंधान सॉल्वर गैंग के एक्टिव होने की आशंका: एसपी सिटी
इस पूरे मामले में सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया हमारी टीम दोनों स्टेट से कई जानकारी जुटाई है और अब मामले में मालीघाट डीएवी स्कूल से लिए गए CCTV फुटेज के आधार पर अब ये पता लगाएंगे कि आखिर आरोपित हुकमा राम को किसने छोड़ा और किसके कहने पर छोड़ा गया था। इस मामले स्कूल के उस समय के इंचार्ज से भी पूछताछ की जायेगी, इसके साथ मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी ने उसे मुक्त किया गया था या फिर सेंटर अधीक्षक स्तर से छोड़ा गया था? सीसीटीवी से यह स्पष्ट होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।