बिहार में फिर बढ़े चमकी बुखार के मामले
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में एक बार फिर गर्मी बढ़ने के साथ चमकी बुखार के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते दिनों मोतिहारी जिले के एक ढाई साल के बच्चे में AES की पुष्टि के बाद अब सीतामढ़ी जिले की एक बच्ची में AES की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब SKMCH में एईएस का कुल आंकड़ा बढ़कर 25 हो गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि गंभीर स्थिति वाले हालात नहीं है। सभी बच्चे ठीक होकर लौट चुके हैं।
मोतिहारी और सीतामढ़ी बन रहे एपिसेंटर
मुजफ्फरपुर जिले में AES के सबसे ज्यादा मामले सामने आने के बाद अब उत्तर बिहार के सीतामढ़ी और मोतिहारी जिले में मामले बढ़े हैं। दोनों जिलों के अंदर अब तक कुल चार-चार AES के केस सामने अब तक आए हैं। वहीं, इन जिले के अंदर अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। बीते एक हफ्ते में आधा दर्जन नए केस आए हैं, जिनमें अकेले इन्हीं जिले के हैं। जबकि अन्य पांच केस शिवहर, वैशाली और गोपालगंज जिले से आए हैं। इस मामले की पुष्टि नोडल अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने दिया है। मोतिहारी में अब चार केस अकेले हैं तो चार केस सीतामढ़ी जिले से आए हैं।