फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मजदूरी मांगने पर महादलित मजदूर को पीटा, जातिसूचक गालियां दीं; पीड़ित के ऊपर पेशाब करने का भी आरोप

Wed, 09 Oct 2024 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि मजदूर द्वारा अपनी मजदूरी के बकाया पैसे की मांग को लेकर यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मजदूर से मारपीट करते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थानाक्षेत्र में एक महादलित मजदूर को अपनी मजदूरी मांगने पर दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मजदूर को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है और उसे जातिसूचक गालियां दी जा रही हैं। पीड़ित मजदूर रिंकू माझी ने आरोप लगाया कि पिटाई के दौरान उसके ऊपर पेशाब भी की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना थानाक्षेत्र के कर्णपुर गांव की है, जहां एक मुर्गीफार्म संचालक रमेश पटेल ने मजदूरी मांगने पर मजदूर के साथ अमानवीय व्यवहार किया।

विज्ञापन

 
मजदूरी मांगने पर की गई पिटाई
चौपार मदन गांव निवासी पीड़ित रिंकू माझी ने बताया कि उसने कर्णपुर उत्तरी के रमेश पटेल के मुर्गीफार्म पर दो दिन काम किया था। जब वह अपनी मजदूरी का बकाया मांगने गया, तो रमेश पटेल ने उसे गाली देते हुए जातिसूचक अपशब्द कहे। फिर उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे। रिंकू का कहना है कि पिटाई के बाद आरोपी ने उसके ऊपर पेशाब की और धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास शिकायत करेगा, तो उसे फिर से पीटा जाएगा। आरोपी ने यह भी कहा कि सुबह-सुबह तकादा कर जतरा खराब कर दिया।

विज्ञापन

 
घटना का वीडियो हुआ वायरल
मजदूर से मारपीट और अमानवीय कृत्य का एक वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो के मुताबिक, मजदूर रिंकू माझी को पीटा जा रहा है और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी रमेश पटेल और उसके सहयोगी मजदूर को बेरहमी से पीट रहे हैं।
 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर बोचहां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि मजदूर द्वारा अपनी मजदूरी के बकाया पैसे की मांग को लेकर यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक कोई साक्ष्य अमानवीय कृत्य से संबंधित नहीं मिला है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
मजदूर और उसके परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना ने इलाके में काफी आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग इस प्रकार के जातीय भेदभाव और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें