पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर परिजनों ने कहा कि बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। यह घटना बोचहां थानाक्षेत्र के चकहाजी गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान चकहाजी गांव निवासी अरुण राम (30) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अरुण राम का पड़ोस के लोगों के साथ पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। देर शाम को दोनों परिवार के लोगों में मारपीट हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने अरुण राम को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने कहा कि आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद अरुण की मौत हो गई। इससे परिजन में चीख-पुकार मच गई।
वहीं, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के कार्य में जुट गई। वहीं, परिजन घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
मामले को लेकर बोचहां थाना SHO राकेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक अरुण राम का जमीन विवाद पहले से चल रहा था। अभी प्रथम दृष्ट्या मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। मृतक और आरोपियों में ग्रामीण से पूछताछ और मिली जानकारी में करीब होने की बात बताई जा रही है और देर शाम को सभी साथ में थे। देर रात कहासुनी के बाद मारपीट की बात बताई गई है। वहीं, अरुण राम कई वर्षों से बीमार चल रहा था। परिजन का बयान लिया जा रहा है और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत होने के कारण स्पष्ट होंगे।