पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक शातिर बदमाश ने पहले कॉल करके परेशान किया। जब बात नहीं बनी तो पिस्तौल वाली तस्वीर भेजकर कहा कि पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। यह मामला जिले के मीनापुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जान-बूझ कर परेशान कर रहा है। फ्रॉड गिरोह का भी सदस्य हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, मीनापुर थानाक्षेत्र स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली सेविका को दो दिन पहले रॉन्ग नंबर से अज्ञात ने व्यक्ति ने कॉल किया। उसके बाद पीड़िता ने जब कारण पूछा और नाम जानना चाहा तो धमकी देने लगा। वह कहने लगा कि मुझसे बात करो। उसके बाद पीड़िता ने उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया था। फिर अचानक ही नंबर बंद होने के बाद बदमाश ने हाथ में पिस्तौल लिए हुए तस्वीर को भेज दिया। साथ ही कहा कि बात करो नहीं तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। उसके बाद डरी और सहमी हुई सेविका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि रॉन्ग नंबर से परेशान आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने जब नंबर ब्लॉक कर दिया तो शातिर बदमाश ने एक दूसरा तरीका अपनाया। पीड़िता के मोबाइल नंबर के वाट्सएप पर उसने पिस्तौल लिए हुई तस्वीर भेज दी। फिर कहा कि बात करो नहीं तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे।
पूरे मामले में मीनापुर थाने के SHO संतोष कुमार ने बताया कि एक आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका द्वारा एक नंबर से परेशान किए जाने और धमकी दिए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच करवाई जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला किसी फ्रॉड द्वारा परेशान किए जाने का लग रहा है। टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही है।