फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: एनएच-28 पर दर्दनाक हादसा, दूध सप्लाई वाहन पलटा; गाड़ी में फंसे व्यक्ति की मौत

Thu, 28 May 2026 05:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के दिघरा एनएच-28 पर गुरुवार को दूध सप्लाई वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन के उपचालक राजकुमार राम की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
एनएच-28 पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध सप्लाई वाहन के उपचालक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जिले के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र स्थित दिघरा एनएच-28 पर हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मृतक का शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर शव बाहर निकाला।

एनएच-28 पर हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कंठ निवासी 25 वर्षीय राजकुमार राम के रूप में हुई है। राजकुमार सुधा डेयरी के दूध सप्लाई वाहन पर खलासी और चालक के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दूध लेकर जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

गाड़ी में फंसा रहा शव

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस और राहत टीम घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि राजकुमार राम का शव वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया था। टीम ने काफी देर तक मशक्कत कर वाहन को काटा और शव को बाहर निकाला।

चालक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

घटना में वाहन चालक भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के परिजन राजेंद्र राम ने बताया कि राजकुमार दूध सप्लाई वाहन के साथ काम पर निकला था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों को पूरी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें