फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बच्चे के शौच पर संग्राम, महिला की हत्या; लोहे के रॉड से मौत के बाद गोपालगंज में सड़क जाम से त्राहिमाम

Thu, 28 May 2026 05:03 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में बच्चे के शौच करने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने महिला सुमन देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में बच्चे के शौच करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस की देरी से नाराज ग्रामीणों ने भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप

मिली जानकारी के अनुसार गांव में बच्चों के शौच करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अतेश चौहान ने लोहे की रॉड से सुमन देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें भोरे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना के बाद आरोपी अतेश चौहान भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात
विज्ञापन

 

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

बकरीद के दिन हुई इस हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची और शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं की गई। इसी से नाराज लोगों ने महिला के शव के साथ भोरे-मीरगंज मुख्य पथ को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर पहुंचे कई थानों की पुलिस

सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, विजयीपुर थानाध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और जाम खत्म कराने में जुटे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें