फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नियम अपनी जगह, साली की शादी अपनी जगह! जब पेट्रोल पंप पर डब्बे में नहीं दिया डीजल, तो उठा लाए जनरेटर

Sat, 23 May 2026 07:25 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह के दौरान जनरेटर का डीजल खत्म हो गया। घरवालों ने युवक को डब्बे में डीजल लाने पेट्रोल पंप भेजा, लेकिन सुरक्षा नियमों का हवाला देकर कर्मचारियों ने खुला डीजल देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में गजब का जुगाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पेट्रोल पंप कर्मियों ने डब्बे में डीजल देने से मना किया तो लोगों ने पूरा का पूरा जनरेटर ही पेट्रोल पंप पर पहुंचा दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी खूब चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। जहां जनरेटर लेकर डीजल भरवाने पहुंचे लोगों को देखकर कर्मचारी और ग्राहक भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


बहन की शादी में खत्म होने लगा था डीजल

बताया जा रहा है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र निवासी जोगिंदर राय के घर उनकी बहन की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। शादी समारोह के बीच अचानक जनरेटर का डीजल खत्म होने लगा। ऐसे में बिजली जाने का डर सताने लगा। इसके बाद घरवालों ने एक युवक को डब्बे में डीजल लाने के लिए पास के पेट्रोल पंप पर भेजा। लेकिन पेट्रोल पंप कर्मियों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए डब्बे में खुला डीजल देने से इनकार कर दिया।

फिर युवकों ने निकाला अनोखा जुगाड़

पेट्रोल पंप से डीजल नहीं मिलने के बाद शादी में शामिल युवकों ने गजब का जुगाड़ निकाला। सभी ने मिलकर भारी-भरकम जनरेटर को धक्का लगाना शुरू किया और उसे सीधे पेट्रोल पंप तक पहुंचा दिया। जनरेटर को पेट्रोल पंप के नोजल के पास खड़ा कर दिया गया, ताकि सीधे उसमें डीजल भरा जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिश्वत लेकर कैदियों को करवा रहे थे खास मुलाकात, मोतिहारी SP ने एक साथ 10 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर जुट गई भीड़

जैसे ही जनरेटर पेट्रोल पंप के अंदर पहुंचा, वहां मौजूद कर्मचारी और अन्य ग्राहक हक्के-बक्के रह गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग शादी में डीजल खत्म होने के बाद निकाले गए इस अनोखे जुगाड़ की खूब चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें