फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में चाकूबाजी की घटना, गर्दन पर वार से युवक गंभीर; बीच-बचाव में दूसरा भी घायल

Mon, 05 Oct 2026 07:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मछैई गांव में चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए। देवांग राज की गर्दन पर चाकू का वार लगा, जिससे हालत गंभीर है। बीच-बचाव में मुन्ना घायल हुआ। आरोपी बम्बम फरार है, पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
गर्दन पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकरा थाना क्षेत्र के मछैई गांव में सोमवार को चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए। इनमें देवांग राज (22) की गर्दन पर चाकू का वार लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए शहर रेफर किया गया है। वहीं, बीच-बचाव के दौरान मुन्ना नामक युवक भी घायल हो गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि गांव का ही बम्बम उर्फ बम, पिता अर्जुन महतो, बाइक से मछैई गांव पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उसने देवांग राज पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार देवांग की गर्दन पर लगा। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मुन्ना भी घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल देवांग के पिता रूपेश पासवान ने बताया कि सोमवार को उनके बेटे का ग्रेजुएशन फाइनल ईयर का अंतिम पेपर था। इसके बाद उसे आगे की पढ़ाई के लिए रांची भेजने की तैयारी थी और रांची जाने के लिए टिकट भी करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें क्या पता था कि अंतिम परीक्षा से एक रात पहले ही उनके बेटे पर जानलेवा हमला हो जाएगा।

विज्ञापन


पढे़ं: बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

रूपेश पासवान का आरोप है कि देवांग को साजिश के तहत बुलाया गया था और उसके गर्दन पर चाकू से हमला किया गया। उन्होंने आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

एसडीपीओ ईस्ट-दो मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मछैई गांव में चाकूबाजी की घटना हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक द्वारा कुछ युवकों को बुलाकर हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में दो युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की गर्दन पर चाकू का वार हुआ है और उसकी हालत गंभीर है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायलों के बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें