फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: पेंटर की बेटी बनी बिहार टॉपर, IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं प्रिया

Sat, 29 Mar 2025 04:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Board 10th Result: प्रिया ने कहा कि मेरा सपना अब IAS बनकर देश की सेवा करने का है। मेरे माता-पिता का सपना पूरा हो गया है, लेकिन मेरा सफर अभी बाकी है। मैं और भी कड़ी मेहनत करूंगी ताकि अपने माता-पिता का नाम और रोशन कर सकूं।
विज्ञापन
परिवार के साथ प्रिया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के छाजन गांव की बेटी प्रिया कुमारी ने पूरे बिहार में टॉप-10 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। पेंटर प्रमोद सिंह की बेटी प्रिया ने 96.2% (481 अंक) हासिल कर राज्य में 9वां स्थान प्राप्त किया है। जैसे ही यह खबर परिवार तक पहुंची, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मिठाइयां बांटकर इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:मैट्रिक परीक्षा में मुजफ्फरपुर की छात्राओं का जलवा, जिले से तीन टॉपर टॉप-10 में शामिल
 
‘अब IAS बनकर देश की सेवा करनी है’
अपनी सफलता पर प्रिया कुमारी ने कहा कि मुझे इस शानदार परिणाम की उम्मीद थी, क्योंकि मैंने पूरे मन से पढ़ाई की थी। मैं रोज स्कूल जाती थी और वहां जो कुछ भी पढ़ाया जाता था, उसे घर आकर अच्छे से रिवाइज करती थीं। प्रिया कहती हैं कि मेरा सपना अब IAS बनकर देश की सेवा करने का है। मेरे माता-पिता का सपना पूरा हो गया है, लेकिन मेरा सफर अभी बाकी है। मैं और भी कड़ी मेहनत करूंगी ताकि अपने माता-पिता का नाम और रोशन कर सकूं।
विज्ञापन

 
पेंटर पिता की मेहनत ने रंग लाई, बेटी पर गर्व
प्रिया के पिता प्रमोद कुमार गोवा में पेंटर का काम करते हैं। अपनी बेटी की इस सफलता से भावुक होकर उन्होंने कहा कि मेरी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। वह हमेशा मेहनत करती थी और आज उसका फल मिला है। बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं, यह मेरी प्रिया ने साबित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि मैं मजदूरी करता हूं, लेकिन हमेशा यही चाहता था कि मेरी बेटी पढ़-लिखकर आगे बढ़े। आज मेरा सपना सच हो गया। मैं इस खुशी के मौके पर अपने गांव वापस आकर इसे पूरे परिवार के साथ मना रहा हूं।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:बिहारशरीफ में मैकेनिक की बेटी ने राज्य में पाया 7वां स्थान, गणित सबसे पसंदीदा विषय
 
शिक्षकों और गांववालों ने प्रिया को दी शुभकामनाएं
प्रिया की इस सफलता से न सिर्फ उसका परिवार बल्कि पूरा गांव गौरवान्वित है। स्कूल की शिक्षिका सुनीता मैम का प्रिया की सफलता में अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि प्रिया एक होनहार और मेहनती छात्रा है। उसकी लगन देखकर पहले ही अंदाजा था कि वह जरूर टॉप करेगी। हमें उस पर गर्व है। गांव के अन्य लोगों ने भी प्रिया को बधाई दी और कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है। हमारी बेटी ने यह साबित कर दिया कि संघर्ष और मेहनत से कुछ भी संभव है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें