रामनवमी के अवसर पर मुजफ्फरपुर के बाजारों में महावीरी झंडों की धूम
- फोटो : फाइल फोटो
बाजारों में महावीरी झंडों की धूम
मुजफ्फरपुर के सरैयागंज, ब्रह्मपुरा, गुदरी रोड, छाता बाजार, पंकज मार्केट, कल्याणी, लक्ष्मी चौक, रामदयालु नगर रोड और धर्मशाला बाजार सहित कई प्रमुख इलाकों में महावीरी झंडों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार, झंडों की बिक्री रोजाना सैकड़ों की संख्या में हो रही है।
अघोरिया बाजार रोड के दुकानदार रोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले से ही झंडों का अच्छा-खासा स्टॉक कर लिया था। लेकिन मांग इतनी ज्यादा रही कि स्टॉक एक बार खत्म भी हो गया। इसके बाद दोबारा झंडे मंगवाने पड़े। उन्होंने बताया कि हर दिन करीब 500 से ज्यादा झंडे बिक रहे हैं। इस बार लोगों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए हमने झंडों के अलग-अलग डिजाइन और साइज उपलब्ध कराए हैं।