फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में रामनवमी की तैयारी को लेकर हुई बैठक, अधिकारी बोले- श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा

Thu, 03 Apr 2025 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Ram Navami: राजधानी पटना में रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण और अन्य तैयारियों हेतु बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 3
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना अवकाश कुमार ने कहा, रामनवमी पर्व-2025 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। अधिकारीद्वय गुरुवार को पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों महावीर स्थान न्यास समिति, शोभायात्रा अभिनंदन समितियों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। 

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के अवसर पर उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था संधारण, सुचारू यातायात प्रबंधन तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध रहेंगे। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पटना जंक्शन एवं आसपास स्थल निरीक्षण भी किया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, चैती छठ के तीसरे दिन भक्तिभाव में डूबे लोग

विदित हो कि इस वर्ष रामनवमी का त्योहार छह अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है। बैठक में श्री महावीर स्थान न्यास समिति, महावीर मंदिर, पटना के प्रतिनिधि द्वारा आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह का प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाता है। इस वर्ष भी प्रशासन के साथ समन्वय से रामनवमी पर्व सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 3
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पांच अप्रैल से ही  ससमय कर दी जाएगी एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त मात्रा में बल उपस्थित रहेंगे। सीसीटीवी के माध्यम से मंदिर परिसर एवं महत्वपूर्ण पथों की भी सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।

मंदिर प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन हेतु तैयारियां की जा रही हैं। 14 एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे, जिससे कि श्रद्धालुओं को निरंतर दर्शन होता रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नैवेद्यम काउंटर की संख्या में भी वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें: इस विद्यालय में कभी देश के प्रथम राष्ट्रपति ने शिक्षा ग्रहण की थी, आज संसाधनों की कमी से हाल बेहाल

बैठक में त्योहार के अवसर पर की जाने वाली व्यवस्था हेतु सभी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के सुझावों को एक-एक कर सुना गया। अधिकारीद्वय ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भक्तजनों की सुविधा के अनुरूप प्रशासनिक दृष्टिकोण से हर तरह का प्रबंध किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के सभी उपायों को ध्यान में रखकर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पंक्तियों में कतारबद्ध ढंग से दर्शन की व्यवस्था रहेगी। बैरिकेडिंग मजबूत रहेगा। मेडिकल कैम्प एवं अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
कई महत्वपूर्ण चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस एवं चिकित्सकों की व्यवस्था की जाएगी। मे आई हेल्प यू (हेल्प डेस्क) काउण्टर भी क्रियाशील रहेगा। वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी से गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा। शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। वाटर एटीएम एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था रहेगी। चलंत शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश द्वार, निकास द्वार, पार्किंग एवं ड्रॉप गेट के निकट कोई वेंडिंग नहीं रहेगी। नगर निगम द्वारा भी स्वच्छता एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी। जो भी खराब स्ट्रीट लाईट हैं, उन्हें शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा तथा डेडिकेटेड टीम 24x7 सक्रिय रहेगी। 

यह भी पढ़ें: चलती बस में अचानक लग गई आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान; सुपौल से जा रही थी दिल्ली...तभी हुआ हादसा

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध पटना समाहरणालय में बैठक की गई थी। जिला स्तर पर नियमित बैठक की जाएगी एवं व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पटना जंक्शन के समीप मेट्रो का कार्य चल रहा है। रामनवमी पर्व के नजदीक विस्तृत ट्रैफिक प्लान पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा सुनिश्चित की जाएगी तथा मीडिया के माध्यम से इसे प्रसारित किया जाएगा ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर भक्तजनों एवं दर्शनार्थियों के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग एवं सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद एम्स दिल्ली में भर्ती, CCU में बीपी-शुगर के साथ इस परेशानी पर नजर

इस बैठक में डीएम, एसएसपी, उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन, नगर दण्डाधिकारी, महाप्रबंधक पेसू, कार्यपालक अभियंता भवन एवं पीएचईडी तथा अन्य भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें