फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेम प्रसंग में खौफनाक मोड़; पड़ोसी की पत्नी से रिश्ते ने ली जान, वीडियो से खुला हत्याकांड का राज

Tue, 14 Apr 2026 10:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में बिगन राम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग और विवाद के चलते पड़ोसी पति ने अपने साथी के साथ मिलकर साजिश रची और बिगन राम की हत्या कर दी। शव को छिपाने और सबूत मिटाने की कोशिश की गई, लेकिन वायरल वीडियो के कारण मामला उजागर हो गया।
विज्ञापन
हत्याकांड का बड़ा खुलासा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव में 32 वर्षीय बिगन राम की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों रामप्रवेश पासवान उर्फ पूरण और गोरख पासवान उर्फ जितेंद्र को जेल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी एसडीपीओ ईस्ट-टू मनोज कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

आधा जला शव मिलने से शुरू हुई जांच

विज्ञापन

दरअसल, बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का संदिग्ध स्थिति में आधा जला हुआ शव बरामद किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने जांच के बाद शव की पहचान की और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पत्नी ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सघन पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक बिगन राम का पड़ोस में रहने वाले रामप्रवेश पासवान की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। बाद में मामला पंचायत तक पहुंचा, लेकिन संबंध जारी रहा।

साजिश रचकर की गई हत्या

विज्ञापन

इसी से नाराज होकर आरोपी रामप्रवेश पासवान ने अपने साथी गोरख पासवान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत बिगन राम को बुलाया गया और शराब में जहर मिलाकर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को मिट्टी में गाड़ दिया गया ताकि पहचान न हो सके।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश, वायरल वीडियो से खुला राज
साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों आरोपियों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया और उसे मिट्टी से ढक दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
एसडीपीओ ईस्ट-टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मृतक बिगन राम का अपने पड़ोसी रामप्रवेश पासवान की पत्नी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी पति ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें