फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मुकेश सहनी बोले- मेरा झोला ढोने वाले मंत्री बने बैठे हैं, बताया हम बड़ी लड़ाई की तैयारी कर रहे

Sun, 06 Apr 2025 07:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर पहुंचे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हम पिछड़ा वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसा कि जो हमारा झोला ढोने का काम करते थे, वे आज केंद्र सरकार में मंत्री बने बैठे हैं। आने वाले समय में इन्हें जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में पार्टी कार्यक्रम के दौरान वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी तथा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने रविवार को गायघाट प्रखंड में आयोजित एक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। बाबा अमरसिंह और केवल महाराज की पूजा में शामिल होने के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने पिछड़े, अति पिछड़े और निषाद समाज के अधिकारों को लेकर भावुक अपील की।

विज्ञापन

 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और वीआईपी के कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने फूल मालाओं और नारों के साथ सहनी का भव्य स्वागत किया। उन्होंने मंच से लोगों से कहा कि एक रोटी कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। शिक्षा ही समाज को ऊपर उठाने का सबसे बड़ा हथियार है।

यह भी पढ़ें- Rama Navami:जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज ने किया शोभायात्रा का स्वागत, बोले- राम हमारे भी; मोहक तस्वीरें
विज्ञापन

 
‘मेरा झोला ढोने वाले आज मंत्री बन बैठे हैं’
मुकेश सहनी ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए इशारा करते हुए कहा कि जो लोग कल तक मेरा झोला उठाते थे, वे आज भारत सरकार में मंत्री बने बैठे हैं। ये सिर्फ मुझे कमजोर करने की साजिश थी। उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें झुकाने की बहुत कोशिशें की गईं, लेकिन जब तक जनता का आशीर्वाद उनके साथ है, उन्हें कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि वे स्वर्गीय रामविलास पासवान, लालू प्रसाद यादव जैसे नेताओं को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं और उनकी लड़ाई गरीब, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के लिए जारी है। उन्होंने कहा कि मैं हार मानने वाला नहीं हूं और यह लड़ाई एक दिन हमें मंजिल जरूर दिलाएगी।


 
पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश
बाबा अमरसिंह और केवल महाराज के मंदिर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद आयोजित सभा में उन्होंने बताया कि धर्म और समाज के बीच संतुलन बनाकर ही वे राजनीति में आए हैं। उन्होंने अपने संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो मुकाम उन्होंने पाया है, वह सिर्फ जनता के सहयोग से संभव हो पाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ram Navami 2025:शिवहर में निकली भव्य शोभायात्रा, ‘जय श्री राम’ नारे से गूंजा नगर; राम-जानकी मठ में हुआ समापन
 
‘गांव-गांव जाकर जुटा रहे समर्थन’
मुकेश सहनी ने बताया कि वे इन दिनों गांव-गांव घूमकर निषाद समाज और अति पिछड़े वर्गों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें आगे आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़ा व्यक्ति आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक देश की असली तरक्की अधूरी है।
 
गायघाट में आयोजित इस कार्यक्रम में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। फूल-मालाओं से स्वागत और लगातार नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के समर्थन में माहौल को पूरी तरह जोशीला बना दिया। कार्यक्रम के अंत में मुकेश सहनी ने एक बार फिर दोहराया कि यह सिर्फ शुरुआत है, हम एक बड़ी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। उनकी इस घोषणा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें