फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा भाजपा में हुए शामिल, कहा- पार्टी को वकीलों का मिलेगा सहयोग

Sun, 06 Apr 2025 07:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BJP Party : बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता रमाकांत शर्मा भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, दोनों उपमुख्यमंत्री, सांसद रविशंकर प्रसाद और सांसद मनन कुमार मिश्रा के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता रमाकांत शर्मा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता रमाकांत शर्मा भाजपा में शामिल हो गये। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता रमाकांत शर्मा के भाजपा में शामिल होने के साथ ही अब बार काउंसिल में भी डबल इंजन की सरकार काम करेगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Ram Navami: महावीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए आरती में शामिल
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार ने कहा कि रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उनके समक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, मंत्री मंगल पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में रमाकांत शर्मा को भाजपा में शामिल किया। मनन कुमार ने कहा कि रमाकांत शर्मा के भाजपा में आने के साथ ही राज्य में बड़ी संख्या में वकीलों का समर्थन पार्टी को मिलेगा। रमाकांत शर्मा ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रमाकांत शर्मा ने कहा कि पार्टी की बेहतरी के लिए जी जान से परिश्रम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें