पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में बड़ी क्रांति जरूरी है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और नेताओं पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने देश में बढ़ते अपराध और सामाजिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में बड़ी क्रांति की जरूरत है, वरना हत्या और अपराध का सिलसिला नहीं रुकेगा।
मुजफ्फरपुर पहुंचे पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि आज की जेनरेशन नशे की ओर तेजी से बढ़ रही है, जो देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के युवाओं ने खुद को साबित किया है, लेकिन भारत का युवा वर्ग नशे, जाति और धार्मिक विभाजन में उलझ गया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का संचालन हिटलर और जार की तर्ज पर किया जा रहा है, जहां आम लोगों को लाइन में खड़ा किया जाता है और संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर को बताया अपराध का केंद्र
पीड़ित परिवारों से मुलाकात
पप्पू यादव हाल ही में हुई हत्या की घटनाओं में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आम लोगों के दुख में साथ खड़े रहे हैं और आगे भी अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
सख्त सजा की मांग
उन्होंने पटना में नीट छात्रा से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पहल पर मामला सीबीआई तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि अगर वे सत्ता में होते, तो ऐसे अपराधियों को सीधे फांसी की सजा दिलाते।
युवाओं पर चिंता और क्रांति की अपील