फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'काम नहीं करेंगे तो सजा भुगतने को तैयार रहें', मुजफ्फरपुर में बोले- राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल

Tue, 19 May 2026 11:58 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मंगलवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन
मंत्री दिलीप जायसवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री और मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मंगलवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे। वह जिले में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल हो रहे हैं और यहां की जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी चेतेंगे नहीं, उन पर आगे भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पटना से सीधे बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे 
मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सीधे बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से पूरे बिहार में सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में वह मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। जिले के मुशहरी, मीनापुर और कुढ़नी प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का वह निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान वह राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे की समीक्षा भी करेंगे। सहयोग शिविरों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जमाबंदी और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। मंत्री आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनेंगे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का निर्देश देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लापरवाही नहीं चलेगी! जनता की शिकायत लंबित रही तो सस्पेंड होंगे अधिकारी; शिकायत निपटाने का नया फॉर्मूला
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस 
भूमि सुधार विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जो अधिकारी काम नहीं करेंगे, उन्हें कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य के आरओ और सीओ अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि विभाग की छवि सुधारने के लिए ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सरकार ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि अभी भी समय है, जनता की समस्याएं सुनकर उनका अविलंब निष्पादन करें और राजस्व विभाग पर लगे दाग को हटाने का काम करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें