फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रसोइया बहनों के समर्थन में धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- सरकार कर रही शोषण

Fri, 07 Mar 2025 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Cook Sisters Protest: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला कर कहा कि जीविका, ममता और आशा कार्यकर्ताओं की तरह रसोइया बहनों का भी राज्य सरकार शोषण कर रही है। वहीं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर इस वर्ग के साथ न्याय किया जाएगा।
विज्ञापन
रसोइया बहनों के समर्थन में गर्दनीबाग पहुंचे तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत रसोइया बहनों के हक और सम्मान की लड़ाई तेज होती जा रही है। राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रही रसोइया बहनों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुलाकात की और उनके संघर्ष को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

 
‘सरकार कर रही शोषण, मेहनत के मुकाबले बहुत कम भत्ता’
धरना स्थल पर पहुंचे तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जीविका, ममता और आशा कार्यकर्ताओं की तरह रसोइया बहनों का भी सरकार शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन्हें केवल 1,645 रुपये मासिक भत्ता दे रही है, जो उनकी मेहनत और योगदान के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने कहा कि यह राशि महंगाई के इस दौर में इनके परिवार के भरण-पोषण के लिए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है।


 
हमारी सरकार बनी तो मिलेगा न्याय और सम्मान
तेजस्वी यादव ने धरना स्थल पर मौजूद रसोइया बहनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो इस वर्ग के साथ न्याय किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि रसोइया बहनों को उचित वेतन और सम्मान दिया जाएगा, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
विज्ञापन

 
तेजस्वी ने कहा कि राज्य सरकार लगातार मेहनती कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है और उनके अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महागठबंधन की सरकार आने पर रसोइया बहनों को उनका वाजिब हक मिलेगा।


 
राज्य सरकार को दी कड़ी चेतावनी
इस मौके पर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इन बहनों की आवाज को नजरअंदाज करती है, तो विपक्ष इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि रसोइया बहनों का संघर्ष जारी रहेगा और जब तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक यह लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

 
‘आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा’
रसोइया बहनों के आंदोलन को और मजबूत करने के लिए तेजस्वी यादव ने उनसे समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि इनका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा और जल्द ही सरकार को झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं, आपकी आवाज को दबने नहीं देंगे और हर स्तर पर आपकी लड़ाई को लड़ेंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें