मुजफ्फरपुर जिले में दहेज लोभी और नशेड़ी पति ने सारी हदें पार कर दी। शराब के नशे में धुत होकर जहां पहले नशे का विरोध करने पर अपनी पत्नी को बेरहमी से पिटाई किया, उसके बाद दो दिनों तक खाना पानी भी बंद रखा। जब मन नहीं भरा तो उसने घर से बेघर कर दिया।
पीड़ित पत्नी ने इसको लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और बताया कि पहले दहेज की बकाया राशि लेकर ही घर वापस आने को बात कही है। पूरा मामला जिले के बरूराज थाना क्षेत्र इलाके के धुमनगर बखरी गांव का है। जहां दहेज लोभी पति ने विवाहिता की पिटाई करते हुए घर से बेघर कर दिया। मारपीट में घायल विवाहिता सुमन देवी की चिकित्सा मोतीपुर सीएचसी में कराई गई। पीड़िता ने बरूराज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: छोटे भाई ने बड़े को घोंपा चाकू, हालत गंभीर; आपसी विवाद के बाद सनकी युवक ने ऐसा किया
मामले को लेकर विवाहिता की मां पारू थाना क्षेत्र के तरवा मझौलियां गांव निवासी कलावती देवी ने बताया कि बीते दो वर्ष पूर्व अपने बेटी सुमन कुमारी की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बड़ी धूमधाम से क्षेत्र के धुमनगर बखरी वार्ड-6 के निवासी दीनानाथ सहनी से की थी। कर्ज लेकर पांच लाख नकदी और हैसियत के अनुसार सामान दिया था, जिसमें सभी सामग्री शामिल किया था।इसके बावजूद दामाद दहेज को लेकर बेटी के साथ मारपीट करता है। हद तो तब हो गई, जब उसके पति ने शराब के नशे में धुत होकर शाम को घर पहुंचा और जब मेरी बेटी ने इसका विरोध किया तो दामाद ने पहले लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर उसके बाद घर से भगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: आठवीं के छात्र की लिखी किताब पढ़कर राज्यपाल दंग, बोले- यह शैक्षणिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करती है
पूरे मामले में बरूराज थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया है कि एक महिला के द्वारा पति द्वारा दहेज को मांगने और नशे में चूर होकर पिटाई करने का शिकायत किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है, घर से निकाले जाने की बात भी पीड़िता के द्वारा किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।