फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बारात में जा रही कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी; एक की व्यक्ति की मौत, छह लोग घायल

Fri, 07 Mar 2025 02:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि बारात जा रही कार एक्मा नहर में गिर गई। कार में कुल नौ लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है, बाकी लोगों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
नहर से कार को निकालने की कोशिशें जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बारात में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा?
घटना देवरिया बाजार के एक्मा पुल के पास की है। बारात में शामिल एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नहर में गिर गई। कार में कुल नौ लोग सवार थे, जो हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। गोताखोरों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीन लोगों की हालत गंभीर थी, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
स्थानीय लोगों की भीड़ और अफरा-तफरी
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। अचानक हुए इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग बचाव कार्य में मदद करने लगे, जबकि कुछ ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



 
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही देवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की डायल 112 टीम और गश्ती दल ने सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। पुलिस अब नहर में गिरी कार को निकालने की प्रक्रिया में जुटी है।
 
पुलिस ने क्या कहा?
देवरिया थाना के एसएचओ रामविनय कुमार ने बताया कि बारात जा रही कार थाना क्षेत्र के एक्मा नहर में गिर गई। कार में कुल नौ लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और गश्ती दल मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है, बाकी लोगों की हालत स्थिर है। कार को नहर से निकालने की कोशिश की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

 
वहीं, पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर, यह हादसा बारात की खुशियों को गम में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के इलाज की निगरानी कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें