फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में घूसखोर राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Wed, 17 Sep 2025 05:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar:  विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौके से ₹20 हजार की नकदी बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
भ्रष्ट कर्मचारी चढ़ा निगरानी विभाग के हत्थे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिले में विशेष निगरानी टीम ने राजस्व कर्मचारी रवि कुमार को ₹20 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई कार्यालय में परिवादी नवीन कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राजस्व कर्मचारी रवि कुमार ने जमीन के दाखिल-खारिज कार्य के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'राजद कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी बन गई', चिराग पासवान ने कसा तंज; तेजस्वी यादव को भी घेरा

शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने जांच और सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर 17 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक लव कुमार और पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजस्व कर्मचारी को घूस लेते ही पकड़ लिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौके से ₹20 हजार की नकदी बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें