फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: मुजफ्फरपुर में ऑटो, बाइक और डंपर की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत; चार अन्य गंभीर घायल

Mon, 26 Feb 2024 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Hindi News: SDPO सरैया कुमार चंदन ने बताया कि सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत मौके पर हुई थी, जबकि दो अन्य की मौत इलाज के दौरान हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हालांकि दो लोगों ने अहले सुबह दम तोड़ दिया। दरअसल, सभी लोग ऑटो से पूजा करवाने के लिए शहर में आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक हाइवा डंपर ने यात्री से भरे हुए सीएनजी ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप में घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जैतपुर ओपी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां पर अहले सुबह दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग सीएनजी ऑटो से पूजा करवाने के लिए मुजफ्फरपुर शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार की हाइवा डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र पासवान (45) के रूप में की गई है। जबकि अन्य मृतकों में जैतपुर ओपी क्षेत्र के चाको छपरा निवासी विजय कुमार और लखींद्र पासवान (45) शामिल हैं।
विज्ञापन

 
इस मामले को लेकर SDPO सरैया कुमार चंदन ने बताया कि सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत मौके पर हुई थी, जबकि दो अन्य की मौत इलाज के दौरान हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दो लोग वैशाली जिले के रहने वाले बताए गए थे, जिनमें से एक जैतपुर ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी मौत बाइक दुर्घटना में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें