फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: धौंस दिखाने के लिए विद्यालय के निदेशक पुत्र ने एक छात्र को जमकर पीटा, मामले में एफआईआर दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: पीड़ित छात्र प्रतीक ने बताया कि उसने कुछ गलती नहीं की थी। डायरेक्टर के बेटे सत्यजीत ने बिना कारण ही उसकी पिटाई कर दी। उसने यह भी बताया कि सत्यजीत छात्रों के बीच अपनी धौंस जमाने के लिए अनायास ही लड़कों को पीटता रहता है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में एक निजी विद्यालय के निदेशक के बेटे ने विद्यालय में पढ़ रहे एक छात्र की निर्मम पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वह अक्सर ऐसा करता रहता है, ताकि छात्रों के बीच उसकी धौंस बनी रहे। पीड़ित छात्र की पीठ पर पीटे जाने के निशान भी साफ तौर दिखाई दिए। इस मामले को लेकर पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला भारती प्रेप पब्लिक स्कूल का है जो मोतिहारी के धर्म समाज चौक के पास जमला रोड पर स्थित है। मारपीट की यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। छात्र प्रतीक कुमार ने बताया कि वह अपनी वर्ग कक्ष में बैठा हुआ था। तभी विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार का बेटा सत्यजीत कुमार क्लास रूम में आ गया। प्रतीक कुमार के बैठने वाली जगह के पास पीछे वाली बेंच काफी सटी हुई थी। उसने उक्त बेंच को थोड़ा पीछे हटवाने का अनुरोध किया। इस बात से वह काफी नाराज हो गया और अपने को निदेशक का बेटा समझने के कारण उसने अपनी मानहानि समझ लिया। प्रतीक कुमार जब लंच के समय हॉल में गया तो सत्यजीत कुमार ने उसको अपने पास बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से बच्चे की पीठ पर निशान पड़ गए। एक तस्वीर में प्रतीक की पीठ पर पिटाई के दाग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्र प्रतीक ने बताया कि उसने कुछ गलती नहीं की थी। डायरेक्टर के बेटे सत्यजीत ने बिना कारण ही उसकी पिटाई कर दी। उसने यह भी बताया कि सत्यजीत छात्रों के बीच अपनी धौंस जमाने के लिए अनायास ही लड़कों को पीटता रहता है। इस मामले में प्रतीक के पिता प्रद्युम्न कुमार ने स्थानीय नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस विद्यालय में सत्यजीत द्वारा अन्य छात्रों के साथ किए गए व्यवहार की भी जांच कर रही है। पुलिस की राडार में विद्यालय का निदेशक भी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें