फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: वैशाली में एनडीए प्रत्याशी का जमकर विरोध; समर्थक और ग्रामीण आपस में उलझे, खूब हुई नोकझोंक

Wed, 08 May 2024 02:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Lok Sabha Chunav: वैशाली में निवर्तमान सांसद और लोजपा प्रत्याशी का लोगों ने क्षेत्र में पहुंचने पर विरोध कर दिया। यहां तक प्रत्याशी को गाड़ी उतरने तक नहीं दिया। इसके बाद एनडीए नेता के समर्थक ग्रामीणों से भिड़ गए और नोकझोंक करने लगे। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
निवर्तमान सांसद वीणा यादव का जनता ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद वीणा देवी को मीनापुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद ग्रामीण और प्रत्याशी समर्थक आपस में उलझ गए और फिर उनमें जमकर नोकझोंक हुई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। यह घटना ग्रामीणों द्वारा सड़क नहीं बनाई जाने के आरोप लगाए जाने के बाद मीनापुर क्षेत्र के चांद पड़ना पंचायत में घटी।

विज्ञापन

 
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रत्याशियों को आम जनता का आक्रोश झेलना पड़ रहा है। सोशल साइट्स पर पहले भी कई नेताओं को आम जनता का विरोध झेलना पड़ चुका है और उसके भी वीडियो वायरल होते रहे हैं। ताजा मामला वैशाली लोकसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी से जुड़ा है। ग्रामीणों द्वार निवर्तमान सांसद वीणा देवी का विरोध किए जाने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
 
दरअसल, यह वीडियो मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के चांद परणा पंचायत का है। जहां पर शाम के अपने समर्थकों के साथ वीणा देवी अपने पक्ष में वोट मांगने पहुंची। यहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने वीणा देवी की गाड़ी को घेर लिया और विरोध जताने लगे। इस दौरान वीणा देवी अपनी सफेद गाड़ी में बैठी रह गईं और जनता ने उनको गाड़ी से नीचे उतरने तक नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें