फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali Lok Sabha: RJD-LJP प्रत्याशी में जुबानी जंग तेज, दोनों ने खुद को बताया रघुवंश प्रसाद सिंह का अनुयायी

Sun, 28 Apr 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

एलजेपी नेता वीणा देवी ने राजद नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग रघुवंश प्रसाद सिंह को अपना गुरु और उनके विचार को लेकर क्षेत्र की बात कह रहे हैं। वहीं, मुन्ना शुक्ला ने कहा कि हम उनके बचे कामों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
राजद नेता मुन्ना शुक्ला तथा एलजेपी नेता वीणा देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जहां राजनीतिक दल अपने-अपने क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं, अब उम्मीदवारों के बीच में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। प्रदेश के वैशाली लोकसभा क्षेत्र के राजद उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला और एनडीए की एलजेपी उम्मीदवार के बीच में जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि दोनों ही नेता खुद को डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का अनुयायी बता रहे हैं। इससे राजनीतिक सियासी पारा भी गर्म हो गया है।

विज्ञापन

 
दरअसल, एलजेपी रामविलास की उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद वीणा देवी ने आरजेडी के प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला को वैशाली के कई बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का विरोधी बताया है। वीणा देवी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि आज जो लोग रघुवंश प्रसाद सिंह को अपना गुरु और उनके विचार को लेकर क्षेत्र की बात कह रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि इन लोगों ने उनके खिलाफ कई बार चुनाव लड़ने का काम किया था और उनके विरोध में बोल रहे थे।
 
वहीं, राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला ने कहा कि हम लोग सच्चे अर्थों में राजद के खेवनहार रघुवंश प्रसाद सिंह को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने जो कार्य और पहचान को दिलाने का काम किया था, उनके बचे हुए कार्य को हम पूरा करेंगे। मुन्ना शुक्ला ने काम न करने वाले सांसद को अपने क्षेत्र में नहीं आने देने को कहा। उन्होंने कहा कि यही नहीं बल्कि जो आए आप उसे अपनी जगह से भगा डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें