फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: SKMCH में OPD शुरू होते ही बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टर बोले- बिना इलाज किसी को लौटने नहीं देंगे

Tue, 20 Aug 2024 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

SKMCH OPD Resumed: मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज आकर लौटने पर विवश थे। अब इलाज शुरू हो रहा है, जिससे मरीज को अब कोई भी कठिनाई नहीं होगी। हमारे परिवार को कई दिन इलाज के बिना लौटना पड़ा था, अब नहीं लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन
एसकेएमसीएच में ओपीडी सेवा शुरू होने पर इलाज कराने पहुंचे मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म हत्याकांड को लेकर देश भर में चल रही इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान मरीजों ने अब राहत की सांस ली है। अब तक इमरजेंसी में इलाज के बाद मंगलवार से OPD में रौनक लौट आई, जिससे मरीज इलाज मिलने को लेकर आश्वस्त हो गए। वहीं, जिले के SKMCH में मरीजों के आने से इलाज में भी तेजी आ गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बीते कई दिनों से देश भर के निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जारी विरोध प्रदर्शन के कारण जहां चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई थी। वहीं, अस्पतालों से मरीजों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ रहा था। अब मरीजों की परेशानियां दूर हो रही हैं। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल SKMCH में अब OPD के शुरू होते मरीज को इलाज मिलना शुरू हो गया है। इसके बाद दूर-दराज और आसपास के जिलों से मरीज अपना इलाज कराने यहां पहुंच रहे हैं।
 

विज्ञापन

एसकेएमसीएच में ओपीडी सेवा शुरू होने पर इलाज कराने पहुंचे मरीज - फोटो : अमर उजाला
मीनापुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों से बड़ी संख्या में मरीज SKMCH पहुंचे। मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज आकर लौटने पर विवश थे। अब इलाज शुरू हो रहा है, जिससे मरीज को अब कोई भी कठिनाई नहीं होगी। हमारे परिवार को कई दिन इलाज के बिना लौटना पड़ा था, अब नहीं लौटना पड़ेगा। वहीं, मोतिहारी से आए मरीज ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में गरीबों का इलाज होता है। हड़ताल के कारण हम किसी भी गरीब का इलाज नहीं हो रहा था। अब इलाज शुरू हो गया है और हम इससे बेहद खुश हैं।
 
मामले में SKMCH की अधीक्षक ने बताया कि हड़ताल के कारण से परेशानियां थी। सिर्फ इमरजेंसी में इलाज कराया जा रहा था। अब OPD सेवा शुरू हो गई है और डॉक्टर इलाज में लग गए हैं। कोई भी मरीज वापस नहीं लौटे, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही कई डॉक्टर की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अलावा OPD में अधिक भीड़ को देखते हुए हमने अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रति नियुक्ति की है। हमारे यहां 2,500 से 3,000 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आ रहे हैं। अब किसी को भी लौटने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें