रिटायर्ड फौजी की मौत गुस्साए लोगों ने की आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त फौजी अपने पिताजी को लेकर बुआ के घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। इधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने NH-22 को टोल टैक्स के पास जाम कर दिया और सड़क मार्ग पर आगजनी भी कर दी। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत में करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई।