जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के बाद अब बिहार के इस शौहर ने कहा, अब तो देश के लिए बीवी भी कुर्बान करने को तैयार हूं। साल 2011 में दोनों की शादी हुई थी और भारत का आफताब आलम पाकिस्तान के कराची शहर में जाकर शादी किया था। लेकिन पत्नी साइना कौशर को कभी लांग टर्म वीजा नहीं मिला। इसलिए वे दो तीन साल में एक बार यहां आया करते थे।
आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले आफताब आलम ने कहा, मेरी पत्नी पाकिस्तान से है और उससे साल 2011 में मिलने पाकिस्तान गया, 2012 में शादी किया था, तब से उसके बाद फिर नहीं गया हूं। मुझे देश से प्रेम है, देश के लिए बीवी छोड़ दूंगा।
यह भी पढ़ें: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, परिजन बोले- उसके व्यवहार से बहुत दुखी था
मोहम्मद आफताब आलम ने बताया, मेरे लिए पहले देश है। फिर कोई अगर देश की बात आएगी तो हम सब कुछ छोड़ देंगे। पहलगाम की घटना पर बोले, अब तो चाहता हूं कि देश की सेना पाकिस्तान में घुसकर मारे और देश की मासूम जनता के खून को बहाने वाले आतंकी का सफाया करे। ताकि भविष्य में कोई भी हिम्मत न करे, मेरे देश पर हमला करने की।
यह भी पढ़ें: शौहर संग बिहार में रह रही पाकिस्तानी बीवी: तनवीर बोले- उसे भारत पसंद है, निकाह के बाद कभी वह पाकिस्तान नहीं गई
मोहम्मद आफताब आलम कहते हैं कि आज तक हमारे देश में हमले करने और खतरे में डालने वाला पाकिस्तान है, मेरी पत्नी भी वहीं की रहने वाली है। शादी के बाद से ही वह टूरिस्ट वीजा पर खुद भारत आया करती थी। अभी नवंबर 2024 में आई थी और फिर लौट गई, अब तक नहीं आई है।
मुझे अपने देश से इतना ज्यादा प्रेम है कि अब उसके नहीं आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब वह वहीं रहे तो कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए अब चाह रहे हैं कि भारत सरकार इस मामले में आगे बढ़ते हुए पाक के आतंकी संगठनों के कैंप को खत्म करने का काम करे और देश के इन दुश्मन को सजा दे।