फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मासूम की हत्या के पीछे युवती का पागलपन, प्रेमी के लिए एक दो नहीं बल्कि 18 वारदातों को दिया अंजाम

Mon, 30 Mar 2026 08:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मोतिहारी के चिरैया में 5 वर्षीय अंशिका हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी शिल्पी कुमारी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया। प्रेम प्रसंग के जुनून में आरोपी ने सुनियोजित साजिश रचकर हत्या की और इसे किसी अन्य महिला पर थोपने की कोशिश की। जांच में सामने आया कि वह पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुकी थी, जिन्हें हादसे का रूप देती रही। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सनकी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय अंशिका कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिल्पी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने प्रेम संबंध के जुनून में आकर अपराध की खतरनाक राह चुन ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने प्रेमी को पाने की सनक में इस कदर डूब चुकी थी कि उसने एक-दो नहीं, बल्कि करीब 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया और हर बार उन्हें हादसे का रूप देकर बचती रही।

विज्ञापन


युवती ने रची थी साजिश
इस हत्याकांड में आरोपी ने बेहद सुनियोजित साजिश रची। पहले एक लड़की का फर्जी ऑडियो तैयार कर एक महिला को बदनाम करने की कोशिश की गई। इसके बाद उसी साजिश को अंजाम देते हुए 5 साल की मासूम अंशिका कुमारी की हत्या कर दी गई, ताकि इस हत्या का आरोप उसी महिला पर लगाया जा सके।

आरोपी के पास से सबूत बरामद
हालांकि, पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। जांच के दौरान आरोपी के पास से दो चाकू, दो मोबाइल सिम और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मंगवाया गया था।
विज्ञापन


युवती का गांव के युवक के साथ था प्रेम प्रसंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। कई बार उसे फटकार और मारपीट का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसके मन में बदले और जुनून की भावना ने जन्म लिया और वह अपराध की दुनिया में उतर गई।

ये भी पढ़ें: दरभंगा में रात में फैली पेट्रोल-डीजल के किल्लत की अफवाह, पंपों पर बने मारामारी जैसे हालात
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?

सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस जघन्य हत्याकांड का सफल खुलासा किया गया है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें