घटना की सूचना के बाद बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची बाजपट्टी थाना की पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी कई बार थाना क्षेत्र में चोरी की घटना घटी है। परंतु पुलिस के हाथ अब भी खाली है। घटित घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात वनगांव निवासी हरिनाथ झा और कौशल झा के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद वनगांव थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि घटना के वक्त लोग घर में सो रहे थे। परिजनों के द्वारा इस घटना में स्थानीय अस्माजिकतत्व का हाथ होने का आशंका जताया है। गृहस्वामी का कहना है की वह जब सुबह जागे तो घर के अंदर टूटा अलमीरा, बक्सा तथा बिखरा पड़ा हुआ था।
सामान पड़ा था बिखरा
बिखरा सामान देख दोनों के परिजनों की चीख निकल पड़ी। एक तरफ लोग हरी किशोर झा के घर चोरी की स्थिति देख ही रहे थे कि दूरी ओर मौके पर कौशल किशोर के परिजन के चीखते हुए घर से निकल कर शोर मचाना शुरू कर दिया कि मेरे घर में भी चोरी हो गई है। लोगों ने देखा की उसके घर में चोरों ने अलमीरा, बक्सा आदि तोड़कर कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। दोनो ही घर से करीब 35 लाख की नगद, सोने और चांदी समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली गई है।