फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में एक साथ हुई पांच लोगों की मौत, आज उठी अर्थी, गांव में मचा कोहराम

Thu, 14 Mar 2024 01:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बालीगढ़ गांव के हैं। घटना के बाद आज गुरुवार को एक साथ पांच घरों से दाह संस्कार के लिए शव निकला, जिससे पूरे गांव में मातम छाया गया। 

विज्ञापन
एक साथ उठी पांच अर्थी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिली जानकारी अनुसार मृतकों में एक साथ चाचा भतीजे की मौत हो गई। इनमें कुमार ढांगर और भतीजे प्रधुमन ढांगर दोनों की अर्थी एक साथ जब अर्थी उठी तब पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। कुमार ढांगर के दो बेटे व तीन बेटियां है, वहीं प्रधुमन ढांगर के दो बेटे व एक लड़की है। वहीं, कार चालक सोहन महतो की पत्नी सुरूची देवी ने बताया कि उसके पति गांव के ही एक व्यक्ति की गाड़ी चलाते थे। करीब पांच साल से उनकी गाड़ी चला रहे हैं। कल उन्हें बारात की गाड़ी लेकर जाने के लिए कहा गया। यह जानकारी मिलने पर मेरे द्वारा मना भी किया गया, लेकिन वो नहीं माने।

विज्ञापन


बेटी का शादी करना चाह रहा था कार चालक 
कार मालिक ने बताया कि सोहन अपनी बड़ी लड़की की शादी करना चाह रहा था। उसने कई बार बताया था कि चार बेटी है। दो की शादी करने लायक उम्र हो गई है। बड़ी की शादी इस वर्ष कर लूंगा तो अगले साल दूसरी की शादी कर लूंगा, जिससे आसानी होगी। इसी वजह से वह लड़का की तलाश कर रहा था, लेकिन उसके नसीब में बेटी की शादी देखना व करना ही नहीं था।

प्रद्यूमन करता था मजदूरी 
मृतक प्रद्यूमन के भाई जगदीश ढागर ने बताया कि रात में सभी बारात गए थे। वहीं से लौट रहे थे। हमलोगों को फोन पर सूचना मिली की सड़क हादसा हो गया है। जिसमें कईयों की जान गयी है। जब हम भागे-भागे अस्पताल पहुंचे तो वहां पता चला कि भाई की भी मौत हो गयी है। जगदीश ने बताया कि भाई मजदूरी करके ही घर चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें