फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुरालजन घर छोड़कर हुआ फरार

Thu, 14 Mar 2024 12:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 में एक महिला की शव मिलने से कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं मृतका के परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिवार वाले रुस्तमपुर पहुंचे। मृतका की मां पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान स्थानीय कौशल कुमार की 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में गई है।
विज्ञापन


इधर, परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज में रुपए अन्य सामान नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि पटना जिले के मौजीपुर रामकृपाल टोला निवासी भीमराव की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी करीब 4 साल पहले रुस्तमपुर निवासी कौशल कुमार के साथ हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी
शादी के बाद से ही ससुराल वाले नगद रुपए टीवी समेत अन्य मांग को लेकर लड़की को प्रताड़ित एवं मारपीट किया करता थे। मृतका की मां एवं पिता ने पति कौशल कुमार ससुर कृष्णा राय सास एवं नंद पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे प्रियंका अपने घर में खाना खा रही थी, इसी दौरान उसके पति अचानक घर में आकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे। विरोध करने पर चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद घर के सभी लोग फरार हैं। घटना के संबंध में रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें