फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के SNCU वार्ड में लगी आग, मची अफरा-तफरी; SKMCH में शिफ्ट किए गए नवजात शिशु

Sat, 30 Mar 2024 02:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के नवनिर्मित एमसीएच भवन के एसएनसीयू वार्ड में लगे बिजली के अचानक आग पैनल में आग लग गई। इसके बाद अफरा-तफरी के बीच नवजात शिशुओं को दूसरे वार्ड और एसकेएमसीएच में शिफ्ट कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
एसएनसीयू वार्ड में आग लगने की जानकारी मिलने पर घटना की जांच के लिए अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में विद्युत शॉर्ट सर्किट से केंद्र के कंट्रोल पैनल में आग लग गई। जहां वार्ड में धुआं उठता देख वहां भर्ती मरीजों के परिजनों के बीच अफरातफरी मच गई। उसके तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों ने सदर अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकरण से फौरन आग पर काबू पा लिया। साथ ही नवजात शिशुओं को दूसरे वार्ड और एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है। इस भवन में एसएनसीयू वार्ड महज दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुआ था। अब इस घटना से बिजली विभाग के काम में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं, जिसके बाद पूरे मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन ने आदेश दिए हैं।
 
वहीं, सदर अस्पताल के एनआईसीयू में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फौरन अस्पताल के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती तीन बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए SKMCH में शिफ्ट कर दिया गया। सभी तीन बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
वहीं, घटना को लेकर सिविल सर्जन डा. अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के कंट्रोल पैनल में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वार्ड में धुआं भरने लगा था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति काटकर अग्निशमन यंत्रों के सहयोग से फौरन आग पर काबू पा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में लगी इस आग की घटना की जांच के आदेश भी दे दिया हैं। फिलहाल केंद्र में लगे सभी विद्युत उपकरण सुरक्षित हैं और अस्पताल की टेक्निकल टीम केंद्र में विद्युत आपूर्ति को शुरू करने के काम में लगी हुई है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें