फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मां-बाप के साथ पत्नी की विदाई कराने ससुराल गए युवक की जमकर पिटाई; तीन लोग घायल

Wed, 28 Feb 2024 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण

सार

East Champaran Hindi News: घायल पति अरविंद कुमार नट ने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार विवाद कर मायके चली आती है। अब की बार उसके लिए पंचायत रखी गई थी, जंहा हम लोगों को पीटा गया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया से बहू की विदाई कराने गए ससुराल वालों की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। ससुर को चाकू मार घायल कर दिया गया है। पति और सास को लाठी से बुरी तरह मारपीट कर घायल दिया गया है। घटना जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर मठिया गांव की है। घायलों में पति अरविंद कुमार नट, उसके पिता रामजन्म राम और उसकी मां शामिल हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, तीन साल पहले पूर्वी चम्पारण के अरविंद कुमार नट की शादी शनिचरी थाना के रसूलपुर मठिया गांव में हुई थी। एक महीने पहले पत्नी विवाद कर मायके आ गई थी। उसकी विदाई कराने मंगलवार को ससुराल से सास-ससुर और पति आए थे। विदाई कराने के लिए पंचायत रखी गई थी।

आरोप है कि पंचायत में लड़की के बवाली भाइयों ने ससुराल वालों पर हमला बोल दिया। ससुर को चाकू मार घायल कर दिया तो वहीं सास और अपने बहनोई को लाठी से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
घायल अरविंद कुमार नट ने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार विवाद कर मायके चली आती है। अब की बार उसके लिए पंचायत रखी गई थी, जंहा हम लोगों को पीटा गया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें