फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: नीति आयोग की बैठक में नीतीश के नहीं पहुंचने पर चिराग बोले- वे अस्वस्थ थे…इसलिए नहीं आये

Sun, 28 Jul 2024 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: बिहार सीएम नीतीश कुमार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर विपक्ष द्वारा किए गए कटाक्ष को लेकर हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने पक्षपात किया है।
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर पासवान चौक स्थित सर्किट हाउस में पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अस्वस्थ थे। इस कारण से नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, इसका कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन


मुझे इतना जरूर पता है कि राजनीतिक कॉरिडोर में विपक्ष के द्वारा इसका मतलब निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन संभवत मुख्यमंत्री जी के स्वास्थ्य के वजह से बैठक में आना संभव नहीं हुआ है, लेकिन जेडीयू के तरफ से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह वहां मौजूद थे। जो लोग कह रहे है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचे हैं, वह अपने राजनीति को साधने का प्रयास कर रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के पार्टी के मजबूत प्रतिनिधित्व नीति आयोग की बैठक में था। हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष भी किया है। चिराग पासवान ने कहा कि संवैधानिक पद पर तेजस्वी है और उन्हें सदन में जाना चाहिए। तेजस्वी यादव को सदन में नहीं जाना शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की सोच बिहार के विकास को लेकर है। किसी भी माध्यम से बिहार विकसित राज्य बने। विपक्ष के द्वारा ऐसा कानून बना दिया गया, जिस किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें